एक अधिकारी पर तीन कार्यालयों की जिम्मेदारी
बीडीओ खगेश्वर पात्र को एक साथ ब्लाक, तहसील एवं नगरपालिका की जिम्मे
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : बीडीओ खगेश्वर पात्र को एक साथ ब्लाक, तहसील एवं नगरपालिका की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि दो महीने से उक्त दोनों महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं। इसके कारण यहां का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कार्यालय आने वालों को भी परेशानी हो रही है।
राजगांगपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार एवं एडिशनल तहसीलदार के न होने से यहां का कामकाज बुरी तरह से ठप है। दोनों अधिकारियों का यहां से तबादला कर दिया गया और दो महीने बीत जाने के बावजूद उनके स्थान किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे यहां रोज काम से आने वालों को दिक्कत हो रही।
राजगांगपुर नगरपालिका की भी यही हालत है। स्थाई कार्यपालक अधिकारी नहीं होने के कारण सारा काम ठप पड़ा है। वार्ड में विभिन्न विकास कार्य कर रहे ठेकेदारों का बिल पास नहीं हो पा रहा है जिससे वे मजदूरों की मजदूरी नहीं दे पा रहे हैं। नगरपालिका कार्यालय में बीस वार्ड में हुए विकास कार्य का करीब चार करोड़ का बिल फंसा हुआ है। राजगांगपुर तहसील कार्यालय में कुतरा, तलसरा एवं राजगांगपुर इलाके की जमीन की रजिस्ट्री होती है। दूर-दूर से लोग जमीन रजिस्ट्री के लिए यहां आते है एवं दो तीन महीने कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। कभी बीडीओ ब्लॉक में रहते है तो कभी तहसील में, तो कभी नगरपालिका में तो कभी मी¨टग में तो कभी सुंदरगढ़ में रहते हैं। तीन प्रमुख कार्यालय में स्थायी अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने एवं कामकाज ठप होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।