Move to Jagran APP

रायबोगा में रंगदारी को लेकर फाय¨रग, एक की मौत

रायबोगा थाना अंतर्गत झारखंड की सीमा से सटे सुनाजोर गांव के पास स

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 06:56 PM (IST)
रायबोगा में रंगदारी को लेकर फाय¨रग, एक की मौत
रायबोगा में रंगदारी को लेकर फाय¨रग, एक की मौत

संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : रायबोगा थाना अंतर्गत झारखंड की सीमा से सटे सुनाजोर गांव के पास सोमवार को तड़के मवेशी कारोबारियों के का¨रदों से रंगदारी वसूलने के विरोध में हुई फाय¨रग में रंगदारी मांगने वाले गिरोह के एक सदस्य की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो निवासी 26 वर्षीय फिरो बड़ाइक के रूप में हुई है। रंगदारी वसूली करने आरोपितों का संबंध उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ से होने की आशंका जताई जा रही है। इस बात को ध्यान में रखकर रायबोगा पुलिस जांच में जुटी है।

loksabha election banner

रायबोगा थाना अंतर्गत अंडाली पंचायत तथा मंझापाड़ा गांव के बीच स्थित सुनाजोर गांव झारखंड की सीमा से सटा है। इसी गांव से कुछ दूरी पर केंदुमुंडा गांव है। यहां प्रत्येक सोमवार को बाजार लगता है। जिसमें मवेशियों की भी खरीद बिक्री होती है। सोमवार को तड़के खतकुलबहाल के मवेशी कारोबारियों के का¨रदे मवेशियों को लेकर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुनाजोर गांव के पास जंगल से तीन चार युवक पहुंचे तथा मवेशियों को ले कर जाने लगे। जिसके बाद करीब सुबह 4.30 बजे एक स्कोíपयों में सवार होकर कुछ युवक पहुंचे तथा इन्हें रोककर रंगदारी मांगने लगे। मवेशियों को ले जाने वाले युवकों ने विरोध किया। जिस पर उनकी बहस हो गई। इस पर मवेशियों को लेकर जा रहे युवकों ने स्कोíपयो पर फाय¨रग शुरू की। इस घटना में स्कोíपयो का कांच क्षतिग्रस्त हो गया और गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान झारखंड के बानो निवासी फिरो बड़ाइक के रूप में की गई है। फाय¨रग के बाद स्कोíपयो पर सवार युवक झारखंड की ओर भाग गए। लेकिन घटना करी जानकारी होते ही अलर्ट पुलिस ने उक्त वाहन झारखंड के ठेठइंटागर जब्त कर लिया। उसमें सवार सवार चार लोगों को पकड़ लिया। जिनमें से दो गोली लगने से घायल थे। घायलों को राउरकेला जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बीरमित्रपुर एसडीपीओ प्रकाशचंद्र पात्र तथा थाना प्रभारी विजय ¨सह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। हालांकि इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.