तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकरायी, एक की मौत, सात जख्मी
कुआरमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत कालोसीरिया गांव के पास सोमवार की देर रात को तेज रफ्तार बोलेरो जीप बरगद के पेड़ से टकरा गयी। इससे इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को राउरकेला के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी लोग एक रिश्तेदार का अंतिम संस्कार कर रात को घर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गये।
संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : कुआरमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत कालोसीरिया गांव के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बरगद के पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को राउरकेला के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी लोग एक रिश्तेदार का अंतिम संस्कार कर रात को वापस अपने घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार कुआरमुंडा इलाके के जगन्नाथ मुंडारी, सुनील कुजूर, आशीष कुमार, दीप कुमार खेस समेत सात लोग अपने रिश्तेदार का अंतिम संस्कार के लिए गए थे। रात करीब दस बजे वहां से लौटने के दौरान स्कॉर्पियो कालोसीरिया के पास एक बरगद के पेड़ से टकरा गयी। इससे बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जीप में बैठे सातों को गंभीर चोट लगी। पास के गांव वालों की मदद से घायलों को पहले कुआरमुंडा अस्पताल फिर राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया। यहां दीप कुमार खेस की मौत हो गयी जबकि अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। दो लोगों की हालत नाजुक है जिनका आइजीएच में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर कुआरमुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी छानबीन शुरू की। दीप कुमार खेस के शव को बरामद करने के बाद उसका पंचनामा व पोस्टमार्टम किया गया।