रंगाढिपा में वृद्ध ने जहर खाकर दे दी जान
सदर थाना अंचल के रंगाढिपा में एक वृद्ध ने जहर खाकर जान दे दी है। आ
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Apr 2018 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 04:58 PM (IST)
संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : सदर थाना अंचल के रंगाढिपा में एक वृद्ध ने जहर खाकर जान दे दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रंगाढिपा के निवासी 72 वर्षीय रघु रोहिदास ने किन्हीं कारणों को लेकर बुधवार को जहर खा लिया था। पता चलने पर घर के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें