सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार के पार
सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है।
जजागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। 24 घंटे के अंदर 99 नए मरीजों की पहचान होने के साथ कुल संख्या बढ़कर 10146 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 8877 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभिन्न अस्पताल व होम क्वारंटाइन में 1209 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 57 लोगों की जिले में कोरोना से जा चुकी है।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिले में 11 अप्रैल को पहला कोरोना मरीज मिला था। बिसरा के आशियाना कालोनी में मरीज पाए जाने के बाद इलाके में लोगों का आना जाना बंद था और लग रहा था कि कोरोना पर अंकुश लगा लिया जायेगा पर इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ी। जिले में 21 सितंबर को सबसे अधिक 201 मरीजों की पहचान हुई थी। सुंदरगढ़ जिले में 24 घंटे के अंदर 99 नए मरीजों के साथ ही कुल संख्या बढ़कर 10146 हो गई है। राज्य में 46,992 मरीजों के साथ खोद्र्धा सबसे ऊपर है। 24841 मरीजों के साथ कटक दूसरे नंबर पर है। गंजाम में 20943, पुरी में 12019, जाजपुर में 10416, मरीज पाए गए हैं। सुंदरगढ़ जिले में कोरोना से पहली मौत 2 जुलाई को हुई थी अब मरने वालों की संख्या 57 हो गई है।