मायुमं ने ली बीमार महिला की सुध
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) की राजगांगपुर शाखा ने एक बीमार महिला की सुध ल
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Apr 2018 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 03 Apr 2018 06:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर :
मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) की राजगांगपुर शाखा ने एक बीमार महिला की सुध लेकर पुण्य का कार्य किया है। मंच को जानकारी मिली थी कि शहर की जुलाखा खातून बीमार हैं। उनका पैर काम नहीं कर पा रहा, जिससे वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। इसके बाद मंच की ओर से जुलाखा के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई।
व्हील चेयर प्रदान करने के दौरान मंच के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोहित जैन, अभिषेक राजुका, राजेश राजुका शामिल थे। इस मौके पर रोहित ने कहा कि हमारा मंच जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। मंच ने गरीब व असहाय लोगों की हरसंभव मदद करने का लक्ष्य रखा है। मंच से व्हील चेयर मिलने पर जुलाखा खातून ने सभी का आभार जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें