चांदीपोष में प्रौढ़ की गला रेतकर हत्या
चांदीपोष थाना अंतर्गत मूषाबिरा गांव में शुक्रवार की देर रात एक प्रौढ
संवाद सूत्र, लहुणीपाड़ा: चांदीपोष थाना अंतर्गत मूषाबिरा गांव में शुक्रवार की देर रात एक प्रौढ़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। हत्यारोपितों का सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चांदीपोष थाना के मूषाबिरा गांव का 50 वर्षीय चामू ओराम परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में सो रहा था। रात के समय किसी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। उस समय चामू की पत्नी व बेटी पास के ही कमरे में सो रही थीं लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। शनिवार की सुबह नींद से उठने के बाद उन्हें जानकारी हुई तो घर में काहराम मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। लेकिन हत्या के कारणों तथा इसमें संलिप्त आरोपित के बारे में पता नहीं चल सका।