कुरेइबगा गांव में बंदरों का उत्पात
अंचल के महावीर पहाड़ी के पास स्थित कुरेइबगा गांव में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 06:25 AM (IST)
संवादसूत्र, बड़गांव : अंचल के महावीर पहाड़ी के पास स्थित कुरेइबगा गांव में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। घरों के आसपास फल, सब्जी को भारी नुकसान हो रहा है। इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को फॉरेस्टर लिगराज नायक टीम के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को विभाग की ओर से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। गांव में दिन रात बड़ी संख्या में बंदर पहुंच रहे हैं एवं घर-बागीचे में घुसकर फल, सब्जी आदि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों का यह उत्पात एक महीने से अधिक समय से जारी है। इससे घरों के बाहर कुछ भी सुखाकर रखना संभव नहीं हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें