विधायक ने सरपंच पुष्पा के साथ टीम को किया सम्मानित
शहर से रोजाना गुजर रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा कर रही खटंग पंचायत की सरपंच पुष्पा केरकेटटा एवं उनकी टीम को विधायक डॉ. राजन एक्का ने सम्मानित कर उनके सेवाभाव की सराहना की।
संसू, राजगांगपुर : शहर से रोजाना गुजर रहे प्रवासी मजदूरों की सेवा कर रही खटंग पंचायत की सरपंच पुष्पा केरकेटटा एवं उनकी टीम को विधायक डॉ. राजन एक्का ने सम्मानित कर उनके सेवाभाव की सराहना की। मंगलवार को रांची रोड पहुंचे विधायक ने यहां लगातार प्रवासियों के लिए भोजन पानी का प्रबंध कर रहीं सरपंच पुष्पा केरकेटटा व उनकी टीम को गमछा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। ्र
उल्लेखनीय है कि एसएच 10 स्थित रांची रोड में रोजाना सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक सैकड़ो लोगों के लिए खटंग पंचायत की सरपंच पुष्पा केरकेटटा की ओर से भोजन-पानी का प्रबंध किया जा रहा है। सम्मानित होने वालों में सुनील कुजूर, राजेंद्र टोप्पो, बासिल केरकेटटा, बुनीफेस धनवार, सुधन बारला, विजय बारला, माया लेगलेंग, संध्या सरिता टोप्पो, फ्लोरेंस केरकेटटा, अल्फाश केरकेटटा, पुलिंद्र देउरिया प्रमुख हैं। विधायक के साथ महेंद्र सिंह, दीपक मिश्रा, बीरेन एक्का ने भी कोरोना योद्धाओं को प्रोत्साहित किया।