जागृति ने सोल्लास मनाया करवा चौथ का त्योहार
राजगांगपुर स्थित मारवाड़ी युवा मंच मायुमं की जागृति शाखा की ओर से गुरुवार की शाम करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार में सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग की दीर्घायु के लिये पूजा की गयी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:25 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राउरकेला : राजगांगपुर स्थित मारवाड़ी युवा मंच, (मायुमं) की जागृति शाखा की ओर से गुरुवार की शाम करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार में सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए पूजा की गयी। इस दौरान करवा चौथ के गीत भी गाए गए। वहीं शाम के समय चांद देखने के बाद व्रत रखने वाली सुहागिनों ने अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ा। मंच की अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में ऋतु अग्रवाल ,रिकी अग्रवाल ,रेखा अग्रवाल सहित सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें