कराटे में सुंदरगढ़ की बेटियों ने लहराया परचम
झारखंड की राजधानी रांची के इंडोर स्टेडियम में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित
By Edited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 01:49 PM (IST)
संसू,राजगांगपुर : झारखंड की राजधानी रांची के इंडोर स्टेडियम में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय आशमा नेशनल कराटे प्रतियोगिता में सुंदरगढ़ जिले का नाम रौशन कर बेटियां लौट आयी हैं। प्रतियोगिता में ओडिशा, उत्तरप्रदेश ,गुजरात ,बिहार ,बंगाल एवं झारखंड से महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सुंदरगढ़ सेंट मैरी स्कूल एवं राजगांगपुर सेंट मैरी स्कूल की 60 छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में शामिल जिले की बेटियों ने 9 गोल्ड,11 सिल्वर, 33 ब्रांज मेडल जीतकर जिले और राजगांगपुर का नाम रोशन किया। गुरुवार को सभी विजेता खिलाड़ी तपस्वनी एक्सप्रेस से रात 8 बजे राजगांगपुर पहुंची तो राजगांगपुरवासियों ने स्टेशन में भव्य स्वागत किया। बीजद के अमरेश पंडा, महेश मोहरी, सेंट मैरी स्कूल की सिस्टर पीटर, अशियरा कराटे के ब्लैक बेल्ट 2 डन मो. आबिद सहित अन्य लोगों ने फूल माला पहानकर स्वागत किया। संसाई विनोद टोप्पो एवं सहायक कोच हीना कंसारी के नेतृत्व में खिलाड़ी खेलने गए थे। छात्राओं में श्रुति सोरेन ,स्नेहा कुजूर , कंचन पटेल ,निरुपमा तिर्की, कंचन पटेल, ¨पटु लाकरा समेत अन्य छात्राएं शामिल थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें