Move to Jagran APP

झामुमो प्रदेश अध्यक्ष अंजली सोरेन का राजगांगपुर दौरा

ओडिशा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नवनियुक्त अध्यक्ष अंजली सोरेन ने शनिवार को राजगांगपुर और बीरमित्रपुर का दौरा किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 09:44 PM (IST)
झामुमो प्रदेश अध्यक्ष अंजली सोरेन का राजगांगपुर दौरा
झामुमो प्रदेश अध्यक्ष अंजली सोरेन का राजगांगपुर दौरा

संसू, राजगांगपुर : ओडिशा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नवनियुक्त अध्यक्ष अंजली सोरेन ने शनिवार को राजगांगपुर और बीरमित्रपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सुंदरगढ़ जिले में झामुमो को नए तरीके से संगठित करने निकलीं नई प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को बणई विधानसभा क्षेत्र के सफल दौरे के बाद शनिवार को बीरमित्रपुर और राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। वे सबसे पहले बंडामुंडा के तिलका नगर में तिलका मांझी और पंडित रघुनाथ मुर्मू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन किया। इस दौरान अंजली सोरेन का आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बिसरा जाकर बिरसा मुंडा की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने झामुमो के महासचिव रामचंद्र हांसदा, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद पूर्ति, केंद्रीय सदस्य पवन सिंह, दुबराज नाग और ओडिशा की पूरी टीम के साथ राउरकेला के बिरसा मुंडा चौक में शहीद को भी नमन किया। वाहन को लेकर मारपीट, मामला थाना पहुंचा : सुंदरगढ़ के रानीबगीचा बाइपास स्थित परिवहन कार्यालय परिसर में वाहन के नाम परिवर्तन को लेकर विक्रेता व क्रेता के बीच जमकर मारपीट हुई और मामला थाना तक पहुंचा। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

loksabha election banner

चार पहिया वाहन खरीदने के एवज में क्रेता ने विक्रेता को अग्रिम राशि दी थी। नाम परिवर्तन को लेकर दबाव डाले जाने के बावजूद बिक्रेता इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था। यहां तक की जमा रकम भी नहीं लौटा रहा था। दोनों झारसुगुड़ा इलाके के हैं एवं सुंदरगढ़ परिवहन कार्यालय में वाहन का पंजीकरण हुआ है। वाहन के नाम परिवर्तन को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए । दोनों की शिकायत के आधार पर पुलिस इसकी जांच में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.