झामुमो की बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति
झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के बिसरा ब्लॉक के डुमेरता गांव में रविवार को प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। इसमें सरकार की आदिवासी व मूलवासी विरोधी नीति पर चर्चा की गयी। आदिवासी अधिसूचित सुंदरगढ़ जिले में जमीन के हाईटेक सेटेलमेंट का विरोध किया जायेगा तथा इसे लेकर पूरे पश्चिम ओडिशा में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बिसरा ब्लाक के पदाधिकारी शामिल हुए।
संवाद सूत्र, बंडामुंडा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बिसरा ब्लॉक के डुमेरता गांव में रविवार को प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। इसमें सरकार की आदिवासी व मूलवासी विरोधी नीति पर चर्चा की गयी। आदिवासी अधिसूचित सुंदरगढ़ जिले में जमीन के हाईटेक सेटेलमेंट का विरोध किया जाएगा तथा इसे लेकर पूरे पश्चिम ओडिशा में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बिसरा ब्लाक के पदाधिकारी शामिल हुए।
ब्लाक स्तरीय बैठक की अध्यक्षता साजिद टोप्पो ने की। इसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य व केंद्रीय कमेटी के सदस्य लेथा तिर्की तथा बिसरा ब्लाक वाइस चेयरमैन जितेंद्र नाथ महतो ने भावी रणनीति पर अपने विचार रखे। लेथा तिर्की ने कहा कि सरकार की ओर से आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले में हाईटेक सेटेलमेंट कराया जा रहा है। इससे वन क्षेत्र में रहने वाले मूलवासी अपनी जमीन से बेदखल हो जाएंगे एवं उनके समक्ष बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इस कारण इसका हर स्तर पर विरोध करने की बात कही। संगठन का विस्तार देने के लिए गांव स्तर तक जाकर कमेटी गठन करने पर जोर दिया गया। इसके लिए कमेटी बनायी गयी। जिसमें डिबरी महतो, अजय ओराम , रमेश मुंडारी, सुका ओराम , सेबूस्टिन लोमगा, जीतू महतो, रंजीत कछुआ, सुखराम ओराम को शामिल किया गया है। बैठक में चरवा बारा, अलदीन मुंडा, बिजला ओराम और सोमा ओराम आदि मौजूद थे।