ब्रजराजनगर में मनी झूलेलाल जयंती
झारसुगुड़ा, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर में ¨सधी समाज के सदस्यों द्वारा बुधवार शाम
ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर में ¨सधी समाज के सदस्यों द्वारा बुधवार शाम को आराध्य देव झूलेलाल की जयंती धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। नगर के समाज के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल रावलानी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मण दास रावलानी के नवनिर्मित टनेल रोड स्थित लॉज में झूलेलाल की पूजा अर्चना के साथ हुआ। तदुपरांत झूलेलाल के विशाल फोटो के साथ निकली शोभायात्रा में किशन रावलानी, लक्ष्मण रावलानी, अशोक ¨पजानी, कन्हैया रावलानी, गांधी रावलानी, बरियाल रावलानी, झारसुगुड़ा के हिरालाल लोकचंदानी, चुनीलाल काकानी, बेलपहाड़ के तेज कालवानी, सुरेश कालवानी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं सहित करीब 200 लोग शामिल हुए। मेन रोड, थाना रोड होते हुए ईब नदी पहुंचकर ज्योति का नदी में विसर्जन किया गया। तदुपरांत लॉज में सभी के प्रसाद सेवन की व्यवस्था की गई थी।