गुरु गो¨वद ¨सह प्रकाश उत्सव पर भव्य नगर कीर्तन
सिखों के 10वें गुरु गो¨वद ¨सह के प्रकाश उत्सव पर गुरुवार को गुरु सिंह सभा की ओर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : सिखों के 10वें गुरु गो¨वद ¨सह के प्रकाश उत्सव पर गुरुवार को गुरु ¨सह सभा, राजगांगपुर की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें राउरकेला, वेदव्यास से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। भट्टापाड़ा स्थित गुरुद्वारा में अरदास के बाद गुरु गो¨वद ¨सह की पालकी को शहर में निकाला गया। अपराह्न तीन बजे नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन गुरुद्वारा से निकलकर ओसीएल डेली मार्केट से होते हुए ओसीएल एप्रोच रोड के रास्ते बीजू पटनायक चौक से सुभाष चौक पहुंचा। यहां नगर कीर्तन में शामिल गतका पार्टी के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंड पार्टी इसके पीछे टाटा एवं राउरकेला से आए सिखों की शान गतका पार्टी के कलाकार खेल दिखाते हुए चल रहे थे। इसके पीछे पालकी मार्ग को साफ करने के लिए महिलाएं एवं लड़किया झाडू लगाते एवं इसके पीछे गुरुग्रंथ साहब की पालकी एवं इसके पीछे लोग गुरु का गुणगान करते चल रहे थे। यह नागर कीर्तन मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड से आगे साप्ताहिक बाजार के रास्ते से टेन इलेवन रेस्टोरेंट, सरबती देवी महिला कॉलेज के रास्ते से लिपलोई, ओसीएल कॉलोनी होते हुए ओसीएल डेली मार्केट के रास्ते से गुरुद्वारा पहुंची। यहां लंगर का आयोजन किया गया। इसमें गुरुद्वारा श्री गुरु ¨सह सभा के अध्यक्ष इंद्रपाल ¨सह सहित समाज सेवी मंजीत ¨सह सलूजा, राकेश नंदा उर्फ बब्बू भाई, कोषाध्यक्ष सिन्धे, डॉ. दल¨वदर ¨सह भंगु सहित वीर खालसा दल के अध्यक्ष प्रबजोत ¨सह उर्फ रूबी, रबींद्र ¨सह, दीपक गुलाटी, सहित अन्य गुरुद्वारा के लोग शामिल रहे। नगर कीर्तन के दौरान गोल्डी स्नैक्स के सामने पकौड़ी सहित चाय पानी का इंतजाम किया गया था। इसके आगे बीजू पटनायक चौक के पास पेट्रीज, बिस्कुट सहित जगह जगह पर विभिन्न संगठनों द्वारा नगर कीर्तन में शामिल लोगों के लिए जल पान की व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रीय विद्यालय के सामने पंचमुखी हनुमान कमेटी के सदस्यों ने नगर कीर्तन में शामिल लोगों के लिए खान-पान का इंतजाम किया गया था।