Move to Jagran APP

सफाई के बहाने डेढ़ लाख का गहने ले भागे उचक्के

सफाई के बहाने दो उचक्कों ने बीरमित्रपुर नगरपालिका की कम्यूनिटी आर्गनाइजर मेरी सागरिका किरो को अपना निशाना बनाया। डेढ़ लाख से अधिक के गहने लेकर उचक्के फरार हो गये। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। मेरी के घर में पहुंचने से पहले उचक्के पूर्व नगरपाल शशि सागर के घर भी गये थे जहां से उन्हें भगा दिया गया। जिले में बार-बार इस तरह की घटना होने के बावजूद लोगों की ठगी का शिकार होना चर्चा का विषय बना है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 11:58 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:37 AM (IST)
सफाई के बहाने डेढ़ लाख का गहने ले भागे उचक्के
सफाई के बहाने डेढ़ लाख का गहने ले भागे उचक्के

संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : सफाई के बहाने दो उचक्कों ने बीरमित्रपुर नगरपालिका की कम्यूनिटी आर्गनाइजर मेरी सागरिका किरो को अपना निशाना बनाया और डेढ़ लाख से अधिक के गहने लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। मेरी के घर में पहुंचने से पहले दोनों उचक्के पूर्व नगरपाल शशि सागर के घर भी गए थे जहां से उन्हें भगा दिया गया। जिले में बार-बार इस तरह की घटना होने के बावजूद लोगों की ठगी का शिकार होना चर्चा का विषय बन गया है।

loksabha election banner

नगरपालिका की कम्यूनिटी आर्गनाइजर मेरी सागरिका किरो रविवार को म्यूनिसिपल कॉलोनी स्थित आवास में अकेली थी जबकि उनके पति अपने काम पर गए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो युवक बाइक से कॉलोनी में आए। उन्होंने मेरी के आवास से करीब सौ मीटर दूरी पर अपनी बाइक खड़ी की। वहां से उनके घर जाकर फ्रीज, इनवर्टर, वॉशिग मशीन आदि की सर्विसिग करने की बात कही। मेरी का विश्वास जीत कर पहले पायल दिया। इसके बाद सोने की चेन, अंगूठी एवं अन्य सामान साफ करने के लिए हल्दी पानी में डाला। ठीक से साफ नहीं होने की बात कहकर उसे गर्म पानी लाने के कहा गया। जब वह पानी गर्म करने के लिए रसोई में गयी तब उच्चकों ने गहने निकाल कर अपने पाकेट में डाल लिये। जब वह गर्म पानी लेकर पहुंची तो उसमें थोड़ा हल्दी और डाल कर ठंडा होने तक इंतजार करने को कहा गया और वहां से निकल गए। जब पानी ठंडा हुआ और मेरी ने उसमें हाथ डाला तो ठगी का पता चला। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने बीरमित्रपुर, रायबोगा व कुआरमुंडा क्षेत्र में पुलिस को सक्रिय किया। पर कहीं उच्चकों का पता नहीं चला। शनिवार को बणई में भी इसी तरह से गहने लेकर उचक्के फरार हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.