घोघड़ रोड में खुला नवनिíमत फायर ब्रिगेड का केंद्र
राजगांगपुर स्थित घोघड़ रोड में शुक्रवार को नए दमकल केंद्र का उ
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : राजगांगपुर स्थित घोघड़ रोड में शुक्रवार को नए दमकल केंद्र का उद्घाटन हो गया। राउरकेला दमकल विभाग से आए उप अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार ¨सह ने केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर विभाग के कुतरा, राउरकेला एवं राजगांगपुर के कर्मचारी उपस्थित थे। दमकल केंद्र खुलने से राजगांगपुर व इससे सटे इलाकों के लोगों में हर्ष है। यह वर्षों पुरानी मांग है। जो काफी समय से विभिन्न कारणों से शुरू नहीं हो रहा था। अब इस केंद्र के खुलने से राजगांगपुर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया। दरअसल दमकल केंद्र कुतरा में था और राजगांगपुर से कुतरा की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। राजगांगपुर व आसपास के इलाके में आग लगने की स्थिति में मौके पर पहुंचने में ही काफी देर हो जाती थी। लिहाजा लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी। पहले राजगांगपुर के लिपलोई में केंद्र बनना था लेकिन बाद में इसे घोघड़ रोड शिफ्ट किया गया। यहां दो एकड़ जमीन में केंद्र का काम शुरू किया गया था। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण उद्घाटन लटका हुआ था। अंतत: प्रशासन ने ठोस प्रयास कर यहां केंद्र का काम शुरू कराया जो पांच महीने में ही समाप्त हो गया। केंद्र में दो दमकल सहित ट्वीन टेंडर पंप ट¨चग सहित दस कर्मचारी सहित स्टेशन ऑफिसर तैनात किए गए हैं। केंद्र से रानीबंध, रमाबहाल, कांसबहाल, राजगांगपुर, घोघड़ रोड में हर्ष है।