कॉस्मेटिक दुकान में आग , सारा सामान जल कर राख
बिसरा क्षेत्र स्थित पूजा कॉस्मेटिक की दुकान में काल रात आग लग गई। जिसने पूरी दुकान को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची बिसरा फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने में तीन घंटे लगे। रात 10 बजे राजेन्द्र सिंह के कॉस्मेटिक दुकान में किसी कारण आग लग गयी थी।
संवाद सूत्र, बंडामुंडा : बिसरा क्षेत्र स्थित पूजा कॉस्मेटिक की दुकान में काल रात आग लग गई। जिसने पूरी दुकान को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची बिसरा फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने में तीन घंटे लगे। रात 10 बजे राजेन्द्र सिंह के कॉस्मेटिक दुकान में किसी कारण आग लग गयी थी। तब तक बजार की सारी दुकान बंद हो चुकी थी। आग की इस घटना से अफरा-तफरी फैल गई। दमकल की टीम और दुकानदारों की समझदारी से आग आसपास के इलाके में नहीं फैल पायी। आग लगने का सही कारण पता नही चला है। शार्ट शर्किट से आग लगने की संभावना जतायी जा रही है। दुकानदार को इसमें लाखों का नकुसान होने की बात कही जा रही है।