बीरमित्रपुर जामा मस्जिद में लोगों ने पढ़ी नमाज
संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : ईद के मौके पर बीरमित्रपुर जमा मस्जिद परिसर स्थित ईदगाह मैदान में दो जमात
संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : ईद के मौके पर बीरमित्रपुर जमा मस्जिद परिसर स्थित ईदगाह मैदान में दो जमात में सामूहिक नमाज पढ़ी गई। इसमें आसपास के इलाके लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए एवं एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
जामा मस्जिद ईदगाह में पहले जमात की नमाज सुबह 8 बजे अदा की गई। मस्जिद के साही इमाम सनाउल्ला ने नमाज पढ़ाई। दूसरे जमात की नमाज 8.30 से 9.00 बजे तक नमाज पढ़ी गई। अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष मो. अख्तर, सचिव मो. अब्दुल्ला, मो. अकरम एवं अन्य सदस्यों की देखरेख में यहां कार्यक्रम हुआ जिसमें शहर एवं आसपास के लोग पहुंचकर नमाज अदा किया। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहर व आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किए गए थे। इसी तरह कुआरमुंडा, रायबोगा, हाथीबाड़ी, नुआगांव आदि क्षेत्रों में ईद पर सामूहिक नमाज पढ़ी गई। ईद को लेकर शहर में उल्लास का माहौल रहा। दिन भर लोग एक दूसरे से मिलकर ईद की बधाई देने के साथ-साथ एक दूसरे को लच्छा, सेवाईयां आदि खिलाई।