बंडामुंडा पुलिस ने खोला जलछत्र
जागरण संवाददाता, बंडामुंडा : भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए बंडामुंडा पुि
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Apr 2017 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2017 06:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बंडामुंडा : भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए बंडामुंडा पुलिस एवं होमगार्ड विभाग ने मिलकर बंडामुंडा थाने के समीप एक जलछत्र (प्याऊ) लगाया है। जिसका उद्घाटन थाना के सब इंसपेक्टर गौरांग चंद्र पटेल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल का दूसरा नाम जीवन है।
गर्मी के दिनों में राहगीरों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। बंडामुंडा मुख्य सड़क से रोज हजारों की संख्या में लोग खरीददारी के लिए बाजार आते हैं। जलछत्र होने से ऐसे लोगों को अब काफी सुविधा होगी। पुलिस एवं होमगार्ड विभाग की ओर से उठाए गए इस कदम को सराहा जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें