सीमेंटनगरी के प्रसिद्ध डॉक्टर रामोवतार केडिया का निधन
प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, समाजसेवी डॉ. रामोवतार केडिया का बुधवार की सु
संसू, राजगांगपुर: प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, समाजसेवी डॉ. रामोवतार केडिया का बुधवार की सुबह तालकीपाड़ा स्थित निजी आवास में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जिसके बाद पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय कुंभारपाड़ा मोक्षधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे अनिल केडिया ने दी।
डॉ. केडिया के निधन की सूचना मिलते ही गणमान्य लोगों ने उनके घर जाकर शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। डॉ.केडिया सरकारी डॉक्टर के रूप में सुंदरगढ़ जिला समेत अताबिरा, कोलाबिरा, सुंदरगढ़, बणई, टिटिलागढ़ व राजगांगपुर में सेवा दे चुके थे। गोपीनाथ मंदिर गली में उनका नर्सिंग होम है। वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े थे और तालकीपाड़ा स्थित आवास में इसका केंद्र चलाते थे। जहां रोजाना लोग जीवनशैली में बदलाव के लिए योग साधना करते हैं। डॉ. केडिया राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष भी थे। अंतिम समय में उनके साथ पत्नी दो पुत्र अनिल एवं अजय, पुत्रवधू समेत पोता-पोती उपस्थित थे।