राजगांगपुर में दीपावली स्नेह मिलन संपन्न
मारवाड़ी महिला समिति की राजगांगपुर शाखा का दीपावली मिलन समारोह
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : मारवाड़ी महिला समिति की राजगांगपुर शाखा का दीपावली मिलन समारोह मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा का भी सहयोग रहा। इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति व जागृति शाखा की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
रविवार की शाम चार बजे से आयोजित कार्यक्रम में रंगोली, हाउजी, म्यूजिकल चेयर तथा तथा अन्य खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों शाखाओं की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष विभा अग्रवाल, जागृति शाखा की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल समेत सदस्यों में मीना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, ¨रकी अग्रवाल रेणु मस्करा समेत सलाहकारों में संगीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सरोज अग्रवाल सहित चंदा अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही।