राजगांपुर में संदिग्ध अवस्था में जली महिला का शव बरामद
शहर के मुख्य मार्ग स्थित एक मकान से महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : शहर के मुख्य मार्ग स्थित एक मकान से महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया। दिवंगत अनिल अग्रवाल के घर से बरामद 48 वर्षीय ललिता राजुका के शव के पास से गुब्बारों का एक गुच्छा एवं पांच लीटर का प्लास्टिक का जार जब्त किया गया है। जबकि कमरे का सारा सामान सही सलामत पाए जाने से पुलिस मृत्यु के कारणों का पता लगाने में जुटी है। राजगांगपुर थाना प्रभारी गोकुलानंद साहू ने साइंटिफिक टीम के साथ मौका-मुआयना कर जांच जारी रखी है। ललिता के पति अनिल राजुका की कुछ महीने पहले ही मौत हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें