गुजराती समाज के डांडिया रास में झूमे श्रद्धालु
सीमेंटनगरी राजगांगपुर के स्टेशन पाड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 11:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : सीमेंटनगरी राजगांगपुर के स्टेशन पाड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डांडिया रास की धूम रही। जिसमें भक्तों ने डांडिया खेलने के साथ माता रानी की आराधना की। नौ दिन तक चले डांडिया रास में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी।
स्टेशन पाड़ा में आयोजित इस डांडिया रास के दौरान प्रत्येक दिन मां की आरती करने के बाद डांडिया खेला गया। इसमें बड़ी संख्या में गुजराती समाज के लोग जुटे तथा माता की भक्ति में झूमते नजर आए। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अर¨बद कनानी, मुकेश कनानी, नितेश ठक्कर, रितेश कनानी, विक्की ठक्कर, सहित अतुल शर्मा, सोनल झा, विजय साहू व अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें