डालमिया सीमेंट ने किया महिलाओं का सम्मान
डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के संगम महिला मंडल द्वारा संयंत्र में कार्यरत महिला श्रमिकों के साथ महिला दिवस मनाया गया।
संसू, राजगांगपुर : डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के संगम महिला मंडल द्वारा संयंत्र में कार्यरत महिला श्रमिकों के साथ महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता एवं किरण गुप्ता के साथ प्रियंका बाहेती, बरनाली प्रसाद, संगीता अग्रवाल , निरुपमा दास, पुष्पलता ओझा, रेणु बारिक ने मिलकर श्रमिक महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। संगम महिला मंडल की सदस्यों ने लाइन वन, टू, थ्री, रिफैक्ट्रीज कारखाना, गेस्ट हाउस, स्पंदन स्वास्थ्य केंद्र जाकर लगभग 680 महिला श्रमिकों के बीच साड़ी व मिठाई का वितरण किया। संगम महिला मंडल की इस कोशिश की तारीफ करते हुए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के पूर्वांचल उत्पादन प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता, कार्यपालक निर्देशक सुनील गुप्ता एवं राजगांगपुर कारखाना मुख्य लोकेश कुमार बाहेती ने महिला दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं। श्रमिक महिलाओं को संबोधित करते हुए सुनीता गुप्ता ने कहा महिलाएं चाहें तो अपना परिवार और समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीविका में उन्नति ला सकती हैं। उन्हें उत्साहित करने के लिए संगम महिला मंडल की ओर से ये एक प्रयास है। किरन गुप्ता ने कहा की महिला का सम्मान जहां है उस देश, समाज की उन्नति हर क्षेत्र में होती है। ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर चढ़ाया डेक : ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर सोमवार को उदितनगर स्थित न्यू आरएमसी मार्केट के दुकानदारों ने डेक चढ़ाया। इस दौरान मौलाना द्वारा फातिया कराया गया। फातिया के दौरान दुकानदारों ने शहरवासियों की सलामती की दुआ करने के साथ देश के आवाम की कोरोना से रक्षा करने की दुआ मांगी। इसके उपरांत दुकानदारों ने राहगीरों के बीच वेज बिरयानी का वितरण किया। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक चले इस कार्यक्रम में इसरार आलम खान उर्फ बाबू खान, अनवर खान, शहीद खान, शकील अहमद, मो. रमजान, कमलाकांत पाल, अजय सिंहदेव, राजेश सेठी, अनिल साहु, सुरेंद्र त्रिपाठी उर्फ हाथी, राजू बागे, सोनू खान, चंदन ठाकुर, मो. एजाज प्रमुख ने सहयोग किया।