Move to Jagran APP

जनसेवा कर कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 08:58 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 08:58 AM (IST)
जनसेवा कर कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन
जनसेवा कर कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

संसू, राजगांगपुर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर टाउन कांग्रेस की ओर से विधायक डा. सीएस राजन एक्का के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की गई। इसके उपरांत कांग्रेस नेताओं ने सरकारी अस्पताल जाकर मरीजों का हाल चाल लिया। साथ ही गरीब तबके के मरीजों के बीच राशन, मेडिकल किट एवं मास्क का वितरण कर उन्हें राहत पहुंचायी। इस दौरान टाउन कांग्रेस के अध्यक्ष इफ्तकार अहमद उर्फ पाका बाबू, पवन गाड़ोदिया, देव रंजन विनोद, एसबी चौरसिया प्रमुख मौजूद थे।

loksabha election banner

इधर, नगर यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी जन्मदिन जनसेवा कर मनाया। यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष आसिफ रजा की अगुवाई कार्यकर्ताओं ने बिलाईगढ़, रिटायर्ड कालोनी, नदी पाड़ा, साकजोर, मालीडीह, लोहरापाड़ा, घोघड़ रोड जाकर गरीब तबके के असहाय, जरूरतमंद लोगों के बीच राशन, मेडिकल किट एवं मास्क प्रदान किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के आदिल राठौर, राजकमल ठाकुर, दीपक कुमार साहू, तरुण दास, इरशाद आलम, करण सिंह प्रमुख शामिल होकर जनसेवा कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। टाटा डीएवी स्कूल में मनाया गया पठन दिवस : नोवामुंडा में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को पठन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुस्तकालय अध्यक्ष काजल कुमार घोष ने शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ मिलकर आभासी मोड में कार्यक्रम का संचालन किया। स्कूली छात्रों ने गूगल मीट के द्वारा जुड़कर अपने-अपने घर से महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का संकल्प लिया। मौके पर पठन दिवस के विषय में काजल कुमार घोष ने बच्चों को बताया। कोविड-19 महामारी को लेकर पीएन पनिकर फाउंडेशन ने आनलाइन गतिविधियों को शुरू और डिजाइन किया है। इन गतिविधियों का विवरण लिंक पर उपलब्ध है। बच्चों से अनुरोध किया गया कि वे आनलाइन गतिविधियों या प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर अन्य गतिविधियों में भाग लेकर रीडिग डे, रीडिग वीक और रीडिग मंथ मनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.