Move to Jagran APP

हर्षोल्लास के साथ मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ बुधवार की रात स्थानीय फुटबाल मैदान में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 08:43 AM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

संसू, राजगांगपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ बुधवार की रात स्थानीय फुटबाल मैदान में मनाया गया। उत्सव के दौरान बच्चों द्वारा कबड्डी, नेता कौन, रूमाल चोर, मोटु पतलू जैसे मनोरंजन गेम्स चांद की रोशनी में खेलने के साथ ही मध्यरात्रि 12 बजे दूध प्रसादी खीर का भोग वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही सभी ने एक-दूसरे को शरद पूर्णिमा की बधाई दी। इस दौरान आरएसएस के मुख्य प्रवक्ता संतोष कर, यूपी मिश्रा, विनय अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अध्यक्ष मुरलीधर मालू, सचिव, विवेक अग्रवाल, सुमित शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। क्षेत्र के मंदिरों और घरों में भी शरद पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। छठ पूजा को लेकर एडीएम से मिले संघ के सदस्य : लोक पर्व छठ को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय जन जागरण सेवा संघ की ओर से एडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए छठ पर्व मनाने की अनुमति देने तथा इसमें प्रशासन से सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

loksabha election banner

संघ के अध्यक्ष अनिल प्रसाद की अगुवाई में प्रतिनिधियों ने एडीएम से मिलकर छठ पर्व के संबंध में बताया। इस वर्ष 8 से नहाय खाय के साथ छठ पूजा विधि आरंभ होगी। 11 नवंबर तक लोक पर्व छठ पर विभिन्न विधि विधान चलेगा। लोक आस्था के इस पर्व को बिहार व उत्तर प्रदेश प्रवासियों के साथ अब ओडिशा के लोग भी मनाने लगे हैं एवं व्रत पूजा कर रहे हैं। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा करने की अनुमति देने की मांग संघ की ओर से की गई है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्रशासन की ओर से दिए गए गाइडलाइन का पालन करने के साथ साथ अपने विभिन्न माध्यमों से छठ पूजा करने वालों तक संदेश पहुंचाने का भरोसा संघ की ओर से प्रशासन को दिया गया। इसमें महासचिव अरुण सिंह, संजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, राम सिंह, देवदत्त प्रसाद समेत अन्य लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.