ओडिशा सीमावर्ती जराईकेला सीमा सील
झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित इलाकों में गतिविधि ब
संवाद सूत्र, बंडामुंडा : झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित इलाकों में गतिविधि बढ़ने के कारण सीमाओं को छह दिन के लिए सील कर दिया गया है। इसका असर झारखंड व ओडिशा के सीमावर्ती जराईकेला में भी दिखा है। यहां 21 से 26 जनवरी तक सीमा को सील किया गया है। इलाके में सीआरपीएफ की गश्ती भी तेज कर दी गयी है एवं हर आने जाने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है।
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को जमशेदपुर पुलिस कार्यालय के सभागार में एक बैठक हुई। इसमें झारखंड के पूर्वी व पश्चिमी ¨सहभूम, सरायकेला खरसावां जिले के अलावा पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और ओडिशा राज्य के पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के पदाधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में सीमावर्ती ओडिशा एवं झारखंड दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित संवेदनशील बूथों के बारे में एक-दूसरे जिले को जानकारी दी गई। इसके अलावा कई सूचनाओं को भी आदान-प्रदान कर विचार-विमर्श किया गया। ताकि नक्सल अभियान के दौरान सभी राज्यों की सीमावर्ती जिलों की पुलिस के बीच तालमेल बना रहे। लोकसभा चुनाव के दौरान तीनों राज्यों के संवेदनशील क्षेत्र में 32 चेक नाका बनाए जाएंगे।