मिशन-120 सफल बनाने को मिला गुरुमंत्र
सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर विधानसभा मंडली में 2019 के आम चुनाव की
संवाद सूत्र, सुंदरगढ़: सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर विधानसभा मंडली में 2019 के आम चुनाव की तैयारियों लेकर भाजपा की बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री अमिताभ चक्रवर्ती ने शामिल होकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मिशन-120 को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकने समेत जीत का गुरु मंत्र भी प्रदान किया।
स्थानीय बांठु पाड़ा में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य में नवीन पटनायक सरकार के खिलाफ काफी जनअसंतोष है, जो दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरु जनहित योजना का लाभ लोगों तक पहुंचने से उनमें भाजपा के प्रति रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने बूथ कमेटियों का गठन कर राज्य सरकार की नाकामी तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेंद्र माझी,राज्य कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र प्रधान,राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा राजगांगपुर प्रभारी अधिवक्ता गिरीश चंद्र साहु एवं सह प्रभारी फिलसीता ¨मज मंचासीन थे।अन्य लोगों में राजगांगपुर अध्यक्ष श्रीधर स्वाइ, कांसबाहाल मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र देहुरी, जामपाली अध्यक्ष माखु टोप्पो, कुतरा अध्यक्ष जुनास लुगुन, बिरकेरा अध्यक्ष चामा ¨मज,कलूंगा मंडल अध्यक्ष आसिफ इ़कबाल सहित हिमांशु नायक,नर¨सह ¨मज, रमेश हा•ारा, नारायण प्रसाद मोदी, शशिरेखा सामल, एतवारी लाकड़ा, संजीत साहू, महाराज माझी सहित करीब 200 कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल थे।