सुभाष चौहान को जिला बीजद की श्रद्धांजलि
पश्चिम ओडिशा विकास परिषद् अध्यक्ष तथा बीजद के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान के निधन पर सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला बीजद की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है।
संसू, सुंदरगढ़ : पश्चिम ओडिशा विकास परिषद् अध्यक्ष तथा बीजद के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान के निधन पर सुंदरगढ़ सांगठनिक जिला बीजद की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष विनय टोप्पो तथा पूर्व विधायक जोगेश सिंह ने चौहान के निधन को दल एवं ओडिशा के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि चौहान पश्चिम ओडिशा के एक वरिष्ठ नेता एवं सफल संगठक थे। क्षेत्र के विकास के लिए उनकी निष्ठा एवं त्याग के साथ उनके जनकल्याणकारी कार्य हमेशा लोगों के मन में अंकित रहेंगे। वरिष्ठ बीजद नेता जन्मेजय महापात्र, जयनारायण त्रिपाठी, हरजेन्द्र सिंह, गोप महांती, सुमंत पंडा, बैकुंठ नायक, सुरेन्द्र भीतरिया, अशोक स्वाई, अश्विनी कुमार नायक, संतोष आचार्य, जटिया मुंड़ा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता की आत्मा की सद्गति के लिए प्रार्थना करने के साथ उनके शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। चौहान लीवर कैंसर से पीड़ित थे तथा उनकी हालत गंभीर होने के कारण विगत 5 दिनों से भुवनेश्वर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती थे। बीते सोमवार की भोर उनका निधन हो गया था।