झुंझनू धाम में भादो अमावस उत्सव की तैयारी
राणी सती मंदिर झुंझनूधाम बीरमित्रपुर में भादो अमावस उत्सव की तैयारियां
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 07:37 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 07:37 PM (IST)
संसू, बीरमित्रपुर : राणी सती मंदिर झुंझनूधाम बीरमित्रपुर में भादो अमावस उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 7 से 9 सितंबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। पहले दिन मेंहदी उत्सव तथा अन्य दो दिन भजन संध्या, नृत्य नाटिका आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उत्सव में देश भर के दादी भक्त शामिल होंगे। जिसके लिए राणी सती सेवा ट्रस्ट की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
7 सितंबर की शाम को मेंहदी उत्सव होगा। दरबारी गायक लालजी शर्मा के द्वारा इसमें मंगलगीत प्रस्तुत किया जाएगा। 8 व 9 सितंबर को भजन संध्या होगा। इसमें कोलकाता के राज पारिक, रीना दास, कानपुर के राम कुमार आमंत्रित हैं। दादीजी का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अखंड ज्योति, भजन कीर्तन एवं महाप्रसाद इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें