बंडामुंडा एकता मंच ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
कोरोना जंग में फ्रंट वारियर के तौर पर कार्य करने वाले बंडामुंडा अस्पताल के कर्मचारियों को रविवार को बंडामुंडा एकता मंच की ओर से उपहार व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संसू, बंडामुंडा : कोरोना जंग में फ्रंट वारियर के तौर पर कार्य करने वाले बंडामुंडा अस्पताल के कर्मचारियों को रविवार को बंडामुंडा एकता मंच की ओर से उपहार व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बंडामुंडा अस्पताल के प्रभारी डॉ. एस कुजूर, डॉ. के मुर्मू, निरुपमा साहू प्रमुख उपस्थित थे। इस मौके पर शशधर पांडा ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच इन योद्धाओं ने पूरी तत्परता और मेहनत के साथ काम कर महामारी से जंग में अहम भूमिका निभाई है। इसीलिए आज इनका सम्मान किया गया है। डॉक्टर संतोष कुजूर ने कहा कि अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद भी करता रहा हूं। लोगों का यह सम्मान पाकर प्रोत्साहन मिलता है। आगे भी अपना कर्तव्य निष्ठापूर्वक निभाता रहूंगा। नरेन प्रधान, त्रिलोचन प्रधान, नागेश जगदल्ला, शिव मिश्रा, विक्की गुरूंग, प्रोबित्र तांती, घनश्याम, विक्की, सुधीर, मुकेश, जिम्मी, करण, सरोज प्रमुख ने सहयोग किया।