डालमिया सीमेंट ने भोजन के साथ बांटे मास्क
डालमिया सीमेंट कारखाना राजगांगपुर की तरफ से शहर में अन्न क्षेत्र कार्यक्रम का आयोजन कर सुरुड़ी एवं रानीबंध पुलिया टोली अंचल में 500 गरीब लोगों को भोजन पैकेट के साथ मास्क प्रदान किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 12:59 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 12:59 AM (IST)
संवाद सूत्र, राजगांगपुर : डालमिया सीमेंट कारखाना, राजगांगपुर की तरफ से शहर में अन्न क्षेत्र कार्यक्रम का आयोजन कर सुरुड़ी एवं रानीबंध पुलिया टोली अंचल में 500 गरीब लोगों को भोजन पैकेट के साथ मास्क प्रदान किया गया। कंपनी के पूर्वाचल उत्पादन प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता एवं राजगांगपुर कारखाना मुख्य लोकेश कुमार बाहेती के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्यक्रम में सुधीर महांती, बीरेंदर यादव, अमित पांडे, शिव नारायण परिजा, गौतम , अशोक साहू, पंकज द्विवेदी, राजीव मिश्रा प्रमुख ने सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें