आधुनिक मेटालिक्सकर्मियों ने खोला मोर्चा
चाडरी हरिहरपुर कुआरमुंडा स्थित आधुनिक मेटालिक्स के कर्मचारि
संवाद सूत्र, बीरमित्रपुर : चाडरी हरिहरपुर कुआरमुंडा स्थित आधुनिक मेटालिक्स के कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। उनकी आíथक हालत दयनीय हो गई है। प्रबंधन की ओर से बार बार भरोसा देने के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को कुआरमुंडा चौकी पहुंचकर प्रदर्शन करने के साथ ही प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सुंदरगढ़ जिले के दूसरे सबसे बड़े इस्पात संयंत्र आधुनिक मेटालिक्स पांच हजार से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। ऋण बोझ अधिक होने के कारण संयंत्र की हालत दयनीय हो गई और तीन साल से बैंक इसे चला रहा था। तीन महीने पहले इस संयंत्र को नीलाम कर दिया गया।
ब्रिटेन के लिबर्टी ग्रुप के साथ समझौता हुआ है पर अब तक उक्त कंपनी ने प्रबंधन का दायित्व नहीं संभाला है। इसके चलते मई महीने से श्रमिकों को वेतन नहीं मिल पाया है। संयंत्र के कर्मचारी हाजिरी बनाने के साथ साथ आठ घंटे काम कर लौट रहे हैं। यातायात के लिए उपलब्ध वाहन भी तीन महीने से बंद है। संयंत्र में बिजली काट दिये जाने के कारण रात के समय अंधेरा रहता है। बकाया वेतन की मांग को लेकर श्रमिक बार-बार आंदोलन कर रहे है पर हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है।
इससे क्षुब्ध श्रमिक कुआरमुंडा पुलिस चौकी पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस समस्या के समाधान के लिए श्रमिक व कर्मचारियों के प्रतिनिधि संजीव प्रताप ¨सहदेव, राजेश केरकेटा, शरत तांती की मौजूदगी में प्रबंधन अधिकारी अरुण कटरुका के साथ बातचीत हुई। उन्होंने पूजा से पूर्व एक महीने का वेतन देने की बात कही पर श्रमिक इसमें राजी नहीं हुए। अरुण काटरुका ने अन्य अधिकारियों से बातचीत करने व समस्या का हल निकालने का भरोसा दिया। प्रबंधन के रवैये को लेकर श्रमिकों में रोष है तथा वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी श्रमिकों ने दी है।