सीमेंटनगरी में चला भाजपा का महासंपर्क अभियान
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर : केंद्र में सत्तासीन भाजपा नीत नरेंद्र मोदी सरकार का एक साल पूरा होन
जागरण संवाददाता, राजगांगपुर :
केंद्र में सत्तासीन भाजपा नीत नरेंद्र मोदी सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में देश भर में भाजपा ने महासंपर्क अभियान शुरू किया गया है। जिसमें भाजपा की राजगांगपुर मंडल इकाई की ओर से भी रैली निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड सभा आयोजित कर मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों का बखान किया गया।
लिपलोई स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण से निकली यह रैली लिपलोई, ओसीेएल मार्केट, बस स्टैंड से होकर गौशाला पाड़ा पहुंचने के बाद संपन्न हुई। इस रैली के दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर मोदी सरकार के एक साल के काम का लेखाजोखा प्रदान किया गया। जिसमें जनधन योजना, लाभुकों के खाते में गैस सबसीडी की राशि सीधे पहुंचने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने समेत अन्य योजनाओं से आम जनता को कई सुविधा मिलने की बात कही गई। इसके समेत ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा में शामिल होकर समृद्ध व विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया। इस रैली में भाजपा के मंडलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपेंद्र प्रधान, महेंद्र मांझी समेत अन्य भाजपा नेता व कर्मी शामिल थे।