जुहार परिवार ने नई दिल्ली में मनाया नुंआखाई
देश की राजधानी नई दिल्ली और इसके आसपास रहनेवाले पश्चिम ओडिशावासियों द्वार
संसू, संबलपुर : देश की राजधानी नई दिल्ली और इसके आसपास रहनेवाले पश्चिम ओडिशावासियों द्वारा गठित 'जुहार परिवार' की ओर से रविवार को पश्चिम ओडिशा का महान लोकपर्व नुंआखाई का आयोजन किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में आयोजित नुंआखाई परब का उद्घाटन प्रधानमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने आराध्य देवी मां समलेश्वरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर चार हजार से अधिक लोग शामिल रहे। इनमें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला प्रधान, बरगढ़ सांसद डॉ. प्रभाष ¨सह, दिल्ली सरकार के सूचना व लोकसंपर्क सचिव जयदेव षाड़ंगी, आइसीआरआइएसएटी के महानिदेशक डॉ. अर¨वद पाढ़ी, पंचायतीराज मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. संजीव पाटजोशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर समाजसेवा के प्रति उल्लेखनीय योगदान के लिए कालाहांडी के श्यामसुंदर जाल और कस्तूरी जाल को जुहार सम्मान प्रदान किया।
इनके अलावा गायक दुखीश्याम त्रिपाठी, नाटककार डॉ. केशरंजन प्रधान, फिल्म प्रायोजक शांतनु मिश्र, वंशी वादक हिमांशु नंद, ओडिशा बार काउंसिल के उपाध्यक्ष देवदत्त मिश्र, डॉ. ओंकर होता और सांस्कृतिक कार्यकर्ता रजतराज पाणिग्राही को भी यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर संबलपुर भवानीपाटना, तुषरा के गायक-गायिकाओं एवं कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।