दशहरा पूजन, सिदूर खेल व प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव संपन्न
अंचल में दशहरा पूजन सिदूर खेल और मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ पांच दिवसीय शारदीय दुर्गाेत्सव का समापन हुआ।
संवाद सूत्र, बामड़ा : अंचल में दशहरा पूजन, सिदूर खेल और मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन हुआ। स्टेशन बस्ती व अन्य पंडालों में अंचल की महिलाओं द्वारा मां को भावभीनी विदाई दी गयी। महिलाओं ने मां की पूजा अर्चना के साथ जलेबी, पेड़ा का भोग और पान खिलाकर अगले साल फिर आने का न्योता देकर विदाई दी।
महिलाओं ने मां को सिदूर अर्पित किया और आपस में भी सिदूर लगाकर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा। दशहरे के दिन मूसलधार बारिश के चलते रावण दहन नहीं हो पाया। देर रात को बारिश कम होने के बाद स्टेशनबस्ती की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बुधवार की सुबह गोबिदपुर और मुंढाढिपा की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शाम को बामड़ा कॉलेज रोड में स्टेशन बस्ती दुर्गापूजा कमेटी की ओर से रावण दहन किया गया। गोविदपुर थाने में दशहरा पूजन और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। थाना अधिकारी प्रताप राणा और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने विधिवत शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।