विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में हजारों पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसर्पण और इस य
संबलपुर : वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में हजारों पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसर्पण और इस युद्ध के दौरान भारतीय सेना के शहीद जवानों की स्मृति में शनिवार को हीराखंड वेस्टर्न ओडिशा एक्स-सर्विसमैन एसोसिएशन की ओर से विजय दिवस मनाया गया और भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेलसन मंडेला चौक स्थित शहीद स्तंभ में उत्तरांचल पुलिस आइजी सुशांत कुमार नाथ, जिला पुलिस अधीक्षक संजीव अरोरा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी, ओडिशा प्रदेश भाजपा के सह संगठन सचिव अमिताभ चक्रवर्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र मेहेर, महिला मोर्चा के प्रदेश सचिव सविता नंद, सूर्य पाणिग्राही, श्री कांत पाणिग्राही, मुकेश जरीवाल, दामोदर कर, सलिला पंडा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रिकन पटनायक समेत एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, सरोज कुमार देव, सुबोध पाणिग्राही, हृषिकेश पाढ़ी, नरेश प्रधान के अलावा पूर्व सैनिकों ने शहीदों को याद किया।