मेधावी छात्रा लूसी मेहेर की अस्वाभाविक मौत
संसू बामड़ा बामडा ब्लॉक गोबिदपुर पंचायत भूलियापड़ा निवासी चित्रसेन मेहेर की बेटी लूसी मे
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:12 AM (IST)
संसू, बामड़ा : बामडा ब्लॉक गोबिदपुर पंचायत भूलियापड़ा निवासी चित्रसेन मेहेर की बेटी लूसी मेहेर (20) की अस्वाभाविक मौत से अंचल में मातम पसर गया है। सूचना अनुसार आठ सितंबर को लूसी की तबीयत अचानक बिगड़ने से गोविदपुर हॉस्पिटल ले जाया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे सुंदरगढ़ जिला हॉस्पीटल रेफर किया गया था जहां बेड खाली न होने से प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर राउरकेला आईजीएच में शिफ्ट किया गया था। वहां भी ताबीयत बिगड़ने पर लूसी को कटक ले जाने के क्रम में रास्ते मे मौत हो गयी थी। लूसी की मां वार्ड मेंबर है। लूसी गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय संबलपुर में प्लस थ्री में पढ़ती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें