प्रेमी संग दो बच्चे की मां गई जेल
अनैतिक संबंध के एक मामले की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए कु¨चडा पुलिस
संसू, संबलपुर : अनैतिक संबंध के एक मामले की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए कु¨चडा पुलिस ने एक महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी प्रेमी ज्ञान आइंद रेल सुरक्षा बल का कर्मचारी है।
कु¨चडा पुलिस के अनुसार, कु¨चडा शहर में रहनेवाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी ज्ञान आइंद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि दोनों के बीच अनैतिक संबंध है। इस बारे में बारबार आगाह किए जाने के बावजूद दोनों संबंध नहीं तोड़ रहे हैं। महिला दो बच्चे की मां है। महिला के पति ने बताया कि उनके इस संबंध से बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। शिकायतकर्ता पति की रिपोर्ट पर जांच पड़ताल करने और इसमें सच्चाई पाए जाने के बाद पुलिस ने पहले प्रेमी ज्ञान आइंद और विवाहित महिला को गिरफ्तार किया। अदालत ने भी दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।