छात्राओं से छेड़छाड़ में छह धराएं
टाउन थाना अंतर्गत ¨हदी हाईस्कूल और बालिबंधा मार्ग पर छात्राओं से छेड़छाड़
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 05:28 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 05:28 PM (IST)
संसू, संबलपुर : टाउन थाना अंतर्गत ¨हदी हाईस्कूल और बालिबंधा मार्ग पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले छह को को वी स्क्वार्ड ने रंगे हाथ पकड़ने के बाद थाने ले गई। थाना में सभी को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार के दिन ¨हदी हाईस्कूल के निकट छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले राहुल, निकू, छोटू और गोविंद और बालीबंधा मार्ग पर छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे जितेन और पांडव को वी स्क्वार्ड ने पकड़ा। इनमे से कई नाबालिग बताये गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें