¨सदूर खेल के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
कालीबाड़ी दुर्गा पूजा शताब्दी उत्सव, शुक्रवार को विजयादशमी की शाम ¨सदूर खेल के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर उन्हें विदाई दी गई।
संसू, संबलपुर : कालीबाड़ी दुर्गा पूजा शताब्दी उत्सव, शुक्रवार को विजयादशमी की शाम ¨सदूर खेल के साथ संपन्न हुआ। साथ ही बंगाली परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी कर दिया गया। इसी के साथ संबलपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। शताब्दी उत्सव के उपलक्ष्य में इस बार 7 से 19 अक्टूबर तक कालीबाड़ी में विशेष आयोजन किया गया। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की अपराजिता पूजा के बाद पारंपरिक रूप से महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर आदिशक्ति की पूजा कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं तथा बच्चें विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुए। कालीबाड़ी से निकली विसर्जन शोभा यात्रा लक्ष्मी टॉकीज चौक, गोलबाजार चौक, शक्ति चौक, बैद्यनाथ चौक, पटनायक पाड़ा, कुंजेलपाड़ा चौक, बालीबंधा का भ्रमण करते हुए महानदी तट के मारवाड़ीपाड़ा घाट पहुंची। यहां मां दुर्गा को विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा फिर से ¨सदूर लगाने के साथ महाआरती कर प्रतिमा को विसर्जित किया गया।