Move to Jagran APP

आधी आबादी को जोड़ने मूसाकानी पहुंची कांग्रेस

आगामी आम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीति के तहत युवाओं सहित महिलाओं पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 05:18 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 05:18 AM (IST)
आधी आबादी को जोड़ने मूसाकानी पहुंची कांग्रेस

जेएनएन, संबलपुर/ब्रजराजनगर : आगामी आम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीति के तहत युवाओं सहित महिलाओं पर फोकस करना शुरू कर दिया है। संबलपुर कांग्रेस कमेटी जहां पार्टी की महिला विंग के जरिए आधी आबादी को जोड़ने में जुटी है वहीं झारसुगुड़ा जिला में कांग्रेस का फोकस युवाओं पर है।

loksabha election banner

इसी कड़ी में संबलपुर के नाकटीदेउल ब्लॉक अंतर्गत मूसाकानी गांव में रविवार को महिला कांग्रेस की ओर से सम्मेलन आयोजित कर आधी आबादी को राजनीति में हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश संयोजक आसफ अली खान ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आज अहम हो गई है। अब समय आ गया है कि महिलाएं राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर जनहित कार्यो को अपने तरीके बढ़ाएं।

मुख्य वक्ता सुरंजिनी बारिक ने भी राजनीति में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव का जिक्र किया। कहा कि आज देश-दुनिया में अनेक महिलाएं सत्ता शीर्ष पर बैठकर जनसेवा कर रही हैं। इस सम्मलेन में नाकटीदेउल ब्लॉक अध्यक्ष बाली प्रधान, पंचायत अध्यक्ष काली साहू, जोन- 2 के अध्यक्ष उग्रसेन देहुरी, नाकटीदेउल पंचायत अध्यक्ष गौर सेठी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रमोद प्रधान ने भी महिलाओं को राजनीति में करियर बनाने को प्रोत्साहित किया।

बेलपहाड़ में पार्टी नेताओं ने युवाओं में भरा जोश

झारसुगुड़ा जिला अंतर्गत बेलपहाड़ स्थित रविशंकर हॉल में कांग्रेस नेता तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशोर पटेल की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें संगठन की स्थिति पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्रास रूट पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल, वरिष्ठ नेता हामिद हुसैन, ब्रजराजनगर नगर अध्यक्ष प्रमोद पंडा, बेलपहाड़ नगर अध्यक्ष बूलू पंडा, मकरध्वज महालिक, विजय स्वांई, बसंत साहू, राकेश शुक्ला, कविता पटेल, गीता पान, कल्याणी करता, गतिकृष्ण मिश्रा, परशुराम बुदुला, टुल्लू मेहर, अनिल भोई, बनमाली साहू, र¨वद्र बानी, चित्त रथ, राम भोई आदि ने उपस्थित रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.