सुशील नायक की अगुवाई में डाक सेवक संघ का पुनर्गठन
स्थानीय कल्याण मंडप में अखिल भारत ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन आयोजित रहा।
संवाद सूत्र, बामड़ा: अखिल भारत ग्रामीण डाक सेवक संघ का द्विवार्षिक सम्मेलन स्थानीय कल्याण मंडप में आयोजित रहा। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सुंदरगढ़ मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक मनोज नायक समेत मुख्य वक्ता सर्कल सचिव कल्पव्रत पटनायक एवं सम्मानित झारसुगुड़ा के निरीक्षक निरीक्षक कुशल महांती ने शामिल होकर डाक सेवकों की समस्याओं पर चर्चा की। संघ के अध्यक्ष परशुराम, उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र प्रधान, बलांगीर मंडल सचिव दशरथ दास ने डाक सेवकों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को पेंशन न मिलने तथा नौकरी की शर्तावली का पालन नही किए जाने पर रोष प्रकट किया। इसके बाद संघ का पुनर्गठन किया गया। इसमें सुशील नायक अध्यक्ष, दुर्योधन बेहरा सचिव, रवि शेखरदेव कोषाध्यक्ष चुने गए। डाक सेवक किरण नायक, केतन बिस्वाल, हरीबंधु नायक, मुरली राउत, देवांशु त्रिपाठी आदि ने सम्मेलन का संचालन किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप