बामड़ा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न
बामरा ट्रस्ट फंड कॉलेज में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, बामड़ा: बामरा ट्रस्ट फंड कॉलेज में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। गत 26 सितंबर से शुरू इस शिविर में प्लस-2 की 60 तथा प्लस-3 की 60 छात्राओं समेत कुल 120 छात्राओं ने शामिल होकर आत्मरक्षा का कौशल सीखा।
इस शिविर में मास्टर ट्रेनर गीतांजलि किसान ने छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया। ओड़िया विभाग की प्राध्यापिका सविता नायक और अंग्रेजी प्राध्यापिका अनिता होरो की संयोजना में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि गो¨वदपुर थाना अधिकारी विश्वपति पंडा ने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कॉलेज के ¨प्रसिपल विनोद नायक, प्राध्यापक विरंची पटेल मंचासीन थे। ओडिया विभाग के प्रमुख प्राध्यपाक हरीशचंद्र पृष्टि ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें