Move to Jagran APP

संबलपुर में कड़ी सुरक्षा में प्रदर्शित हुई 'पद्मावत'

पद्मावती का असम्मान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने नगर में इस फिल्म का प्रदर्शन रोकने का आग्रह किया।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 27 Jan 2018 12:55 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 12:55 PM (IST)
संबलपुर में कड़ी सुरक्षा में प्रदर्शित हुई 'पद्मावत'
संबलपुर में कड़ी सुरक्षा में प्रदर्शित हुई 'पद्मावत'

संबलपुर, जागरण संवाददाता। फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित और पिछले चार महीनों से विवादों में रही फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई। संबलपुर समेत पश्चिम ओडिशा के कई सिनेमा घरों में गुरुवार को यह फिल्म शान के साथ प्रदर्शित हुई और कहीं से किसी तरह की लड़ाई झगड़े की खबर नहीं है। गौरतलब है कि करणी सेना ने इस फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ देश के कई प्रदेशों में खूब हंगामा कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने इस फिल्म का प्रदर्शन करने वाले सिनेमा घरों में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार संबलपुर समेत झारसुगुड़ा और बरगढ़ के आइलेक्स में यह फिल्म प्रदर्शित की जा रही है और दर्शकों को यह फिल्म पसंद भी आ रही है।

loksabha election banner

संबलपुर के सिटी मॉल स्थित आइलेक्स के चार सिनेमा घरों में फिल्म पद्मावत का गुरुवार को 12 शो प्रदर्शित किया गया। आइलेक्स की ओर से माधव डालमिया और रंजीत पाणिग्राही ने बताया कि संबलपुर में यह फिल्म बगैर किसी गड़बड़ी के प्रदर्शित हो रहा है और किसी गड़बड़ी की संभावना भी नहीं है। बावजूद इसके सिटी मॉल और आइलेक्स में पुलिस की सहायता से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।करणी सेना ने ब्रजराजनगर में किया फिल्म का विरोध क्षत्रिय करणी सेना झारसुगुड़ा के बैनर तले बड़ी संख्या में राजपूत समाज के युवकों ने गुरुवार को दोपहर में नगर के सिनेप्लेक्स सिनेमा हॉल पहुंचकर गुरुवार को जारी हुई फिल्म पद्मावत का विरोध किया।

पद्मावती का असम्मान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने नगर में इस फिल्म का प्रदर्शन रोकने का आग्रह किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर थाना प्रभारी विश्वजीत हरिपाल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल हॉल के आसपास तैनात किया गया था। करणी सेना का जुलूस बंधबहाल के जगन्नाथ मंदिर से

शुरू होकर बंधबहाल, बेलपहाड़, गांधी चौक होते हुए ब्रजराजनगर पहुंचा था एवं यहां से झारसुगुड़ा जाने की योजना थी।

प्रदर्शनकारियों में झारसुगुड़ा के अमरेंद्र कुमार सिंह, बेलपहाड़ के संजय सिंह व सांतनु सिंह तथा ब्रजराजनगर के भानू सिंह, ओपी सिंह, लक्ष्मण भंज, दिलीप साय, निरंजन कुंअर, मंटू सिंह, पप्पू राय, तीर्थराज देव, मदनगोपाल सिंह आदि अनेक युवक शामिल थे। हॉल मालिक ने आश्वासन दिया कि शाम का तीन, छह तथा नौ बजे का शो निरस्त दिया जाएगा बशर्ते झारसुगुड़ा में ऐसा ही हों।

यह भी पढ़ें: करणी सेना को हिमाचल ने दिखाया आइना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.