संबलपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा आयोजित
संवाद सूत्र संबलपुर पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल में 14 सितंबर से शुरु राजभाषा पखवाड़ा स
संवाद सूत्र, संबलपुर : पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल में 14 सितंबर से शुरु राजभाषा पखवाड़ा सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों मे हिदी भाषा के प्रति जागरुकता एवं उपयोगिता को बढ़ाना है। इसी क्रम मे संबलपुर मंडल के कर्मचारियों के बीच निबंध, टिप्पण एवं प्रारुप लेखन ,वाक-भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार, कार्यक्रम के मुख्यवक्ता व संबलपुर विश्वविद्यालय के हिदी विभाग के डीन प्रो़ डॉ.मुरारीलाल शर्मा, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी व अपर मंडल रेल प्रबंधक एलवीएसएस.पात्रुडु, विडोज टीम एप्प के माध्यम से कर्मचारियों से जुड़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने राजभाषा हिदी के प्रचार प्रसार हेतु मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी और उन्होंने रेल मंडल में हिदी भाषा की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। मुख्यवक्ता डॉ. शर्मा ने राजभाषा की कार्यप्रणाली पर अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले 51 प्रतियोगी कर्मचारियों एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार द्वारा प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी सौरभ मिश्रा द्वारा किया गया।