मंडेला चौक का होगा विकास
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला की जन्म शताब्दी पर भारतीय सांस्कृतिक
संसू, संबलपुर : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला की जन्म शताब्दी पर भारतीय सांस्कृतिक सहयोग व मैत्री समिति की ओर से आयोजित समारोह में जिलाधीश समर्थ वर्मा ने स्थानीय नेल्सन मंडेला चौक की उन्नति का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा किनिर्माणाधीन द्वितीय महानदी सेतु के उद्घाटन के बाद इस चौक का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा।
ओडिशा सांस्कृतिक समाज भवन में समिति के अध्यक्ष डॉ. रमावल्लभ मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित नेल्सन मंडेला के जन्म शताब्दी समारोह में विशिष्ट अर्थशास्त्री डॉ. दिलीप पंडा, संबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय महांती, समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिसि, जिलाधीश वर्मा मंचासीन रहे और दक्षिण अफ्रीका में मंडेला द्वारा शुरू रंगभेद नीति के खिलाफ शुरू संघर्ष और उनके 27 वर्ष कारावास पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में वैषम्य दूरीकरण के लिए न्याय व नीति के बीच तालमेल और नेताओं द्वारा वोट की गंदी राजनीति बंद करने पर जोर दिया। इस समारोह में सुरेश्वर मिश्र, जयशंकर मिश्र, अर¨वद महापात्र, रघुनाथ मिश्र, सैरंद्री पंडा, गोपरंजन दूबे आदि शामिल रहे।