बीजद सरकार पर बरसे कांग्रेसी
चुनाव नजदीक आते ही राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के खिलाफ हमला तेज हो गया है।
संसू, संबलपुर : चुनाव नजदीक आते ही राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के खिलाफ हमला तेज हो गया है। जिला के कि¨सडा पंचायत में कांग्रेस ने मंगलवार को बीजद सरकार के 19 वर्षों के कामकाज का पोस्टमॉर्टम करते हुए नकारा बताया। साथ ही लोगों से आगामी चुनाव में सरकार बदलने का आह्वान किया।
कांग्रेस की इस सांगठनिक बैठक में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के संयोजक आसफ अली खान ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि 19 वर्षों से ओडिशा में बीजद की सरकार है। यह सरकार केवल विकास का दिखावा कर रही है जबकि सच्चाई इसके उलट है। यही हाल केंद्र सरकार का भी है। सत्ता में रहकर इनदोनों सरकारों ने ओडिशा के लिए कुछ नहीं किया। ऐसे में दोनों सरकारों को बदलने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर सबके साथ न्याय करने समेत समस्याओं को दूर किया जाएगा। भगवान प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शंकर महांती को कि¨सडा पंचायत का कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मोतीलाल बिस्वाल, अभिमन्यु प्रधान, अरुण प्रधान प्रमुख उपस्थित रहे।
भाजपा ने जन अदालत लगा नवीन सरकार को कोसा
वहीं, नवीन पटनायक सरकार के 19 वर्षों के कामकाज के खिलाफ भाजपा की ओर से जन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उपस्थित रहकर बीजद सरकार के खिलाफ अदालत के सामने शिकायत की। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण पंडा ने न्यायाधीश के रूप में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों को सुना। इस अदालत में प्रदीप बहिदार, अतनु घोष, प्रदीप मिश्र, लक्ष्मण पाणिग्राही ने सरकारी वकील की भूमिका निभाई। स्थानीय चारभट्ठी चौक के निकट आयोजित इस जन अदालत में हाईकोर्ट की खंडपीठ के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था, फ्लाईओवर निर्माण, जन्म से मृत्यु तक सरकार की अवास्तविक योजनाओं, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, हवालात में आदिवासियों की हत्या, केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को ओडिशा में लागू नहीं करने, किसानों को बरगलाने के लिए कालिया योजना शुरू करने, बेरोजगारी की समस्या आदि को लेकर बीजद सरकार पर निशाना साधा गया। शेष में न्यायाधीश पंडा ने लोगों के सुखदुख में खुद को शामिल करने जैसी सरकार को मौका देने और वर्तमान की सरकार को बदले जाने की जरूरत पर जोर दिया। अदालत में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेश पुजारी, पूर्व मंत्री जयनारायण मिश्र, कु¨चडा के विधायक रविनारायण नायक, जिला अध्यक्ष रामचंद्र मेहेर, अरविंद नायक, सीमांचल खटेइ, नाउरी नायक, सूर्य पाणिग्राही प्रमुख शामिल रहे।