Move to Jagran APP

केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ

केरल में आई प्रलयंकारी बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों की सहायता के लिए शहर

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 05:25 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 05:25 PM (IST)
केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ
केरल बाढ़ प्रभावितों की मदद को बढ़े हाथ

संसू, संबलपुर : केरल में आई प्रलयंकारी बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों की सहायता के लिए शहर में भी अभियान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी और मुस्लिम सामाजिक संगठन खिदमत की ओर से बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अलग-अलग कार्यक्रम शुरू किया गया।

loksabha election banner

बकरीद के मौके पर बुधवार की शाम स्थानीय चंद्रशेखर बेहरा जिला स्कूल चौक में खिदमत की ओर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटायी गई। इसमें विधायक डॉ. रासेश्वरी पाणिग्राही, रक्तदान संस्था उत्सर्ग के आवाहक सुधीर पुजारी, खिदमत के अध्यक्ष अब्दुल करीम, मो. असलम, मो. जावेद, सलीम खान आदि शामिल रहे। बताया गया इस अभियान में संग्रह की गई राशि जिलाधीश के माध्यम से केरल के बाढ़ पीड़ितों तक भेजी जाएगी। इसी तरह जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों में केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि संग्रह की गई। इसमें पार्टी के प्रदेश सचिव सुदर्शन प्रधान, छात्र नेता प्रदीप मिश्र आदि शामिल रहे और केरलवासियों के दुख की इस घड़ी में उनके लिए हर संभव सहायता सहयोग की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.